फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले- राहुल गांधी को सिर्फ धोखा देना आता है

भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 05 May 2024 10:53 PM IST

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोक सभा से भाजपा के उम्मीदवार मनोहर लाल ने पांच मई को अपने जन्मदिन पर परशुराम महोत्सव में शिरकत की और गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेका। इस मौके पर उन्होंने बातचीत के दौरान गांधी परिवार के अमेठी छोड़ने के सवाल पर कहा कि छोड़नाथ ऐसे ही होते हैं। मुझे नहीं लगता कि वह कहीं की भी जनता की सेवा कर पाएंगे, उन्होंने सिर्फ धोखा देना सीखा है, वही कर रहे हैं। उनके पूर्वज भी अपने बुने जाल में फंसते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से गरीबी हटाने की बात कहकर लोगों को बहकाती रही है लेकिन आज तक गरीबी नहीं हटा पाई। नीति आयोग के आंकड़े बताते हैं कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछले 10 सालों में देश में 20 करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से बाहर निकाला है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें