फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाअष्टमी पर मां दुर्गा के सोलह शृंगार को उमड़ीं महिलाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

मां दुर्गा की आराधना के लिए पूर्वांचल और बंगाली समाज के श्रद्धालुओं की ओर से शहर में विभिन्न स्थानों पर भव्य पंडाल सजाकर विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी कड़ी में मां श्री दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से शिव कॉलोनी में सुंदर पंडाल सजाकर मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान की गई है। यहां सुबह-शाम विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। सोमवार को महाअष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा की पूजा और सोलह शृंगार अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह चार बजे से ही महिला श्रद्धालुओं का पंडाल में पहुंचना शुरू हो गया। मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में सिंदूर अर्पित किया और सोलह शृंगार चढ़ाकर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे पंडाल में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु मां के जयकारे लगाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त करते रहे। इस अवसर पर समिति के प्रधान रोहित यादव (खिल्लू), पवन, सुशील पांचाल, मोहन शर्मा, बाबू राम, दिलीप और ओम सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें