राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (NDRI), करनाल में राष्ट्रीय डेयरी मेला एवं कृषि एक्सपो 2025 की भव्य शुरुआत हो गई है। हालांकि, मेले का औपचारिक उद्घाटन शाम 4:00 बजे मुख्य अतिथि की उपस्थिति में होगा, लेकिन किसानों से संवाद और अन्य कार्यक्रम सुबह से ही शुरू हो गए हैं। किसानों की भागीदारी और पशुपालन प्रतियोगिताएं हल्की बूंदाबांदी के चलते सुबह किसानों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन दोपहर बाद और उद्घाटन के समय तक भारी भीड़ जुटने की संभावना है। देशभर के विभिन्न हिस्सों से आए किसान अपने पशुओं को प्रतियोगिताओं में शामिल करने के लिए यहां पहुंचे हैं। नई तकनीकों और स्टार्टअप्स की प्रदर्शनी राष्ट्रीय डेयरी मेले में देशभर के अनुसंधान संस्थानों, स्टार्टअप्स और कृषि व पशुपालन विशेषज्ञों ने भाग लिया है। अनुसंधान संस्थानों ने नवीनतम कृषि और पशुपालन तकनीकों की प्रदर्शनी लगाई है। नए स्टार्टअप्स अपने उन्नत उत्पादों और इनोवेशन को प्रदर्शित कर रहे हैं। किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ एनडीआरआई के निदेशक, डॉ. धीर सिंह ने बताया कि मेले में उन्नत कृषि एवं पशुपालन तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिससे किसानों को नए अवसर मिलेंगे और उनका उत्पादन बेहतर होगा। आने वाले समय में इन नवाचारों का देशभर के किसानों को लाभ मिलेगा।