रामलीला मैदान में स्वर्गीय पवन पहलवान मेहता की स्मृति में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल की शुरुआत में पहला मुकाबला करण स्टेडियम की मनप्रीत और सोनीपत के आदित्य के बीच हुआ, जिसमें दोनों ही पहलवानों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को बराबरी पर समाप्त किया। मुख्य अतिथि अनूप भारद्वाज ने पहलवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण खेलों में भागीदारी होती है। मेजर हिंदुस्तानी और बी बुलेट का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र दंगल के आयोजकों रमेश संधू पहलवान, खेती मानसिंह पहलवान और राजेश ने बताया कि इस आयोजन में पंजाब के जालंधर से आए मेजर हिंदुस्तानी और बी बुलेट अपने विशेष कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इनका मुकाबला दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।