फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: ‘देश बचाओ, वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

करनाल। देश बचाओ, वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’अभियान के तहत एआईसीसी एवं पीसीसी के निर्देश और इंडिया गठबंधन के आह्वान पर कांग्रेस की ओर से सारस्वत ब्राह्मण धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा और असंध के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता के हाथ में है और जनता का सबसे बड़ा अधिकार उसका वोट है। जिस दिन आम आदमी को अपने वोट पर भरोसा नहीं रहेगा, उस दिन लोकतंत्र पर उसका भरोसा भी कमजोर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता लोकतंत्र की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इन सवालों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें और जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सारस्वत ब्राह्मण धर्मशाला से पैदल विरोध प्रदर्शन निकाला। प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा के पास पहुंचे, जहां पुष्प अर्पित कर विरोध प्रदर्शन का समापन किया गया। इस अवसर पर धर्मपाल शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें