मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में 50 हजार नई भर्तियां की जाएंगी। सरकार ने गरीबों के हित में कई निर्णय लिए हैं। वहीं ग्रामीण विकास पर भी सरकार का फोकस है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हर वर्ग की चौपालों के निर्माण पर भी सरकार की ओर से 900 करोड़ रुपये की राशि जारी की है, जोकि जल्द ग्राम पंचायतों के बैंक खातों में पहुंच जाएगी।