फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में रक्तदान शिविर का आयोजन, 105 ने किया रक्तदान

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 21 Apr 2025 11:03 AM IST

नीलोखेड़ी के श्री बजरंग सेवा दल में आशियाना फांउडेशन की ओर से सातवें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान 105 रक्तदाताओं ने रक्तदान, दस व्यक्तियों ने नेत्र दान और एक व्यक्ति ने देह दान कर कई लोगों की जान बचाने का पुण्य कार्य किया। इस अवसर पर इंद्री के विधायक राम कुमार कश्यप व नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीर पंथी ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आशियाना फाउंडेशन के अध्यक्ष व टीम कप्तान के सदस्य राम दयाल बलड़ी ने बताया कि पिछले पांच सालों से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। टीम कप्तान के सदस्य व पार्षद शमशेर सिंह ने रक्तदान शिविर में पहुचे सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का धन्यवाद किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें