फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच देर रात फील्ड में उतरे अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह

करनाल। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच बिजली आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह देर रात तक सक्रिय रहे। उन्होंने जिले के विभिन्न बिजली केंद्रों का दौरा कर मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात ठेकेदारों के कर्मचारियों और अन्य कर्मियों से बातचीत कर उन्हें किसी भी तरह की परेशानी आने पर सीधे संपर्क करने के निर्देश दिए। अधीक्षक अभियंता ने कर्मचारियों से कहा कि बिजली आपूर्ति के दौरान किसी भी बड़े फाल्ट या अन्य समस्या की स्थिति में तुरंत उन्हें सूचना दें, ताकि समय रहते संबंधित टीम को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराया जा सके। उन्होंने कर्मचारियों से फील्ड में आने वाली दिक्कतों के बारे में भी जानकारी ली और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए निगम की ओर से वैकल्पिक व्यवस्थाओं के तहत कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में अधिकारियों की ओर से लगातार बिजली केंद्रों की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें