जाखौली अड्डा स्थित अग्रसेन धर्मशाला में नई अनाज मंडी एसोसिएशन की बैठक हुई। इस बैठक में आढ़ती एसोसिएशन के चुनाव की घोषणा की गई। इस घोषणा के तहत आगामी 20 मार्च को चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया। ऐसे में 17 मार्च को नामांकन लिए गए। कुल दो आढ़तियों ने प्रधान के लिए नामांकन किया, जिसमें कृष्ण मित्तल पूर्व प्रधान व कृष्ण गोयल ने पत्र भरा। इसमें राजेंद्र खुराना आढ़ती को चुनाव अधिकारी बनाया गया। राजेंद्र ने बताया कि चुनाव 20 मार्च को बैलेट पेपर पर होगा। इसके लिए अग्रसेन धर्मशाला में स्थान निर्धारित किया गया है। उसी दिन परिणाम की घोषणा की जाएगी। मंडी के सभी आढ़ती चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे।