फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: बेडरूम की जमीन के नीचे दबा रखी थी एक हजार लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

कैथल। डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी कर करीब 550 लीटर लाहन बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपी सुखविंदर उर्फ निक्का ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब एक हजार लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से टाइलों से ढककर उसके ऊपर बेड बिछा दिया गया था, ताकि किसी को इसकी भनक न लगे। शहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि डेरा गरजा सिंह निवासी सुखविंदर सिंह अवैध शराब तैयार कर ग्राहकों को बेचता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी के मकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान बेडरूम में जमीन के अंदर टंकी दबे होने का पता चला। पुलिस ने टंकी को खुलवाया तो उसमें करीब 550 लीटर लाहन मिला। ---------- गुड़-पानी से तैयार किया जा रहा था लाहन पुलिस के मुताबिक टंकी में गुड़, पानी और अन्य सामग्री डालकर लाहन तैयार किया जा रहा था। इसी लाहन से आगे कच्ची शराब तैयार की जानी थी। पुलिस टीम ने मौके से लाहन और शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को कब्जे में ले लिया। ------------- टाइलों से ढककर ऊपर बिछा रखा था बेड पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने कमरे में गड्ढा खोदकर टंकी को जमीन में दबाया था। इसके बाद टंकी को टाइलों से ढक दिया और उसके ऊपर बेड बिछा दिया। इस तरह कमरे में सामान्य व्यवस्था दिखाकर अवैध शराब तैयार करने की गतिविधि छिपाई जा रही थी। ------------- आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज शहर थाना एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि आरोपी सुखविंदर उर्फ निक्का के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें