फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की रेड, दो कर्मचारी मिले गैर हाजिर

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 20 Dec 2024 05:41 PM IST

जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय कैथल में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता जींद की टीम ने दबिश दी। इस मौके पर टीम ने विभाग के कार्यालय में हाजिरी रजिस्टर और अन्य कार्यों की जांच की। जांचके दौरान दो कर्मचारी गैर हाजिर मिले। टीम को निरीक्षण के दौरान जो कर्मी गैर हाजिर मिले, उनकी जानकारी जनस्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय में भेज दी गई है। सब इंस्पेक्टर पवन कुमार के नेतृत्व में यह औचक निरीक्षण किया गया। उनकी टीम में विक्रम, जय भगवान और अशोक भी शामिल रहे। इसके साथ टीम के सदस्यों ने नई अनाज मंडी में बनाए जा बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण कार्य भी पूरा न होने पर आपत्ति जताई। टीम ने इस बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण को लेकर जांच की। इसकी निर्माण 20 मार्च 2024 शुरू हुआ और 15 दिसंबर 2024 को पूरा होना था। इसका काम 80 प्रतिशत की पूरा हुआ है। टीम को बताया गया कि डीआई पाइप की आपूर्ति न होने के कारण इसका निर्माण कार्य पूरा होने में देरी मिली। इसके लिए विभाग की ओर से मुख्यालय में पत्राचार किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें