जींद के सफीदों में क्षेत्र के राशन डिपुओं पर मंगलवार अल सुबह से ही सरसों का तेल लेने के लिए भारी मारामारी देखने को मिली। कड़कड़ाती ठंड में लोगों को कई-कई घटों तक तेल लेने के लिए लाइनों में लगना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं व बुजुर्गों को उठानी पड़ी। राशन डिपूओं पर भीड़ के हालात इस कदर बेकाबू हुए कि मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने आकर मोर्चा संभाला और लोगों को लाइन में लगवा सरसों की तेल को बंटवाया। लोगों को अंदेशा था कि 31 दिसंबर के बाद उन्हें सरसों का तेल नहीं मिलेगा और जो तेल वितरण के बिना रह जाएगा उसे वापस भेज दिया जाएगा। इस अंदेशे के मद्देनजर लोग चाहते थे कि वे आज ही किसी तरह से अपने कोटे का तेल प्राप्त कर लें।