फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: एक माह बाद भी नहीं लगा लापता युवक का सुराग, एसपी ऑफिस पहुंचे परिजन

शाहिल शर्मा Updated Wed, 10 Sep 2025 05:24 PM IST

जुलाना क्षेत्र के गांव करेला से 14 अगस्त को लापता हुए युवक का लगभग एक माह बाद भी सुराग नहीं लगा है। इसको लेकर बुधवार को युवक के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मांग की कि लापता युवक को जल्द ढूंढा जाए। इस पर एएसपी सोनाक्षी सिंह ने चार दिन में युवक को ढूंढने का आश्वासन दिया। बुधवार को करेला गांव के सैकड़ों लोग एसपी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि एक माह पहले लापता हुए युवक का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। इसको लेकर जुलाना विधायक विनेश फोगाट ने भी एसपी और थाना प्रभारी से बातचीत की थी, लेकिन उसके बाद भी लापता युवक के बारे में सुराग नहीं लगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में गंभीर नहीं है। यदि पुलिस गंभीरता दिखाती तो युवक को ढूंढा जा सकता था, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें