फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद:पांच लाख की रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार -

सुनील कुमार Updated Mon, 07 Sep 2026 09:36 PM IST

जींद। पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में सीआईए स्टाफ ने कालवा निवासी नवीन उर्फ नोनी और भिवानी रोड जींद निवासी दिनेश उर्फ बाला को गिरफ्तार किया है। रोहतक रोड निवासी तुषार ने एफआईआर में बताया था कि उसके पास दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को डेविड, रोहित और रामपाल का दोस्त बताते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने हर महीने भी रुपये देने के लिए दबाव बनाया। रुपये नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी ने खुद को एक बड़े संगठन या सिंडिकेट से जुड़ा होने का दावा किया और हथियार होने की बात कहकर उसे डराने का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद एसपी ने मामले की जांच सीआईए स्टाफ को सौंपी थी। सीआईए स्टाफ ने तकनीकी जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक नवीन उर्फ नोनी के खिलाफ पहले से तीन और दिनेश उर्फ बाला के खिलाफ पांच एफआईआर दर्ज हैं। सभी मामले अदालत में विचाराधीन हैं। वर्जन पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में कालवा निवासी नवीन उर्फ नोनी और भिवानी रोड जींद निवासी दिनेश उर्फ बाला को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। --ऋषभ सोढ़ी, डीएसपी जींद

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें