जींद के नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं डीसी के एक घंटे के दौरे ने खोल दी। अस्पताल के एचबी मीटर में डीसी ने खून की जांच करवाई तो डीसी के खून की रिपोर्ट गलत दे दी। तीन दिन पहले डीसी में हीमोग्लोबिन की मात्रा अस्पताल से मिली रिपोर्ट से कई प्वाइंट कम था, जबकि नागरिक अस्पताल की रिपोर्ट में इसे 15.3 दर्शाया गया। रिपोर्ट में लगभग चार से पांच प्वाइंट के मिले अंतर ने अस्पताल की जांच प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए।