जींद में एक व्यक्ति का शव खून लथपथ मिला है। मृतक के सिर में चोट के निशान हैं और रोड से दस मीटर दूर खेत में शव पड़ा हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में मामला हत्या का लग रहा है। शनिवार सुबह उचाना कलां से खुर्द के बीच रोड के किनारे खून से लथपथ शव देखा तो लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। डायल 112 की टीम और उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया। उचाना थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अलावा फॉरेंसिक और क्राइम टीम भी जांच में जुट गई है। मृतक के पास अभी ऐसा कुछ बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।