फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जींद के जुलाना में करंट लगने से युवक की मौत

नवीन दलाल Updated Thu, 10 Apr 2025 12:13 PM IST

वार्ड 13 में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीरवार को सुबह के समय वार्ड 13 निवासी 32 वर्षीय राकेश मोनोब्लाॅक मोटर से पानी भर रहा था। पानी भरते समय अचानक पानी की पाइप निकल गई। मोटर में करंट होने पर उसे करंट लग गया जिससे राकेश नीचे गिर गया। गंभीर अवस्था में परिजनों द्वारा उसे जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया राकेश के परिवार में एक पांच साल की लड़की और एक तीन साल का लड़का है। राकेश की मौत के बाद दोनों के सिर से पिता का साया उठ गया। राकेश की मौत से मातम छा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें