फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवाना युवा सम्मेलन को लेकर सोनीपत के गोहाना में इनैलो की बैठक, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Naveen Updated Wed, 11 Mar 2026 03:02 PM IST

23 मार्च को नरवाना में होने वाले युवा सम्मेलन को लेकर इंडियन नैशनल लोकदल की बैठक शहर में स्थानीय नेता अतुल मलिक के घर पर आयोजित की गई। बैठक में गोहाना और बरोदा हलके के इनैलो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में सम्मेलन के जिला प्रभारी व पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा और पूर्व विधायक रामफल कुंडू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवाओं में जोश भरने का काम किया। उन्होंने कहा कि नरवाना में होने वाला युवा सम्मेलन संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। बैठक में मौजूद युवा कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं में सम्मेलन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ता दूर-दूर से पहुंचकर सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करते नजर आए। सोनीपत से आए प्रभारियों ने भी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की और सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी, ताकि नरवाना का युवा सम्मेलन सफल बनाया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें