फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से सोने की चेन झपटने का आरोपी गिरफ्तार

जींद। महिला से सोने की चेन झपटने के मामले में सीआईए स्टाफ ने सिवाहा निवासी सोमबीर उर्फ जोकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर झपटी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली है। डीएसपी जींद ऋषभ सोढी ने प्रेसवार्ता में बताया कि दो अक्तूबर को गांधी नगर निवासी सोनिया ने एफआईआर में बताया था कि वह शाम करीब सात बजे घूमने के लिए जा रही थी। जब वह डॉ. मनोज गर्ग अस्पताल के पास वाली गली में मुड़ी तो पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसके मुंह पर हाथ रख दिया। इसके बाद आरोपी उसके गले में पहनी सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की जांच सीआईए स्टाफ को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए शक के आधार पर गांव सिवाहा निवासी सोमबीर उर्फ जोकर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर सोने की चेन बरामद कर उसे कब्जे में लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें