फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 53वें दिन भी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 17 Jan 2025 08:30 PM IST

खनौरी मोर्चे बार्डर पर 53वें दिन भी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी रहा। डॉक्टरों ने डल्लेवाल के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार रात को 12.25 बजे जगजीत सिंह डल्लेवाल को 3-4 बार उल्टियां आयी और कल रात से सिर्फ 150-200 मिलीलीटर पानी जगजीत सिंह डल्लेवाल ने पिया है। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड ने बताया कि जगजीत सिंह डल्लेवाल का मेडिकल चेकअप करने वाले डॉक्टरों को उनकी हालत के बारे में मीडिया के माध्यम से देश को बताना चाहिए लेकिन सरकारी डॉक्टर उसे नहीं बता रहे हैं। शुक्रवार को हरियाणा से 10 किसान 111 किसानों के साथ आमरण अनशन पर बैठ गए हैं जिनके नाम दशरथ मलिक (हिसार), वीरेंद्र खोखर (सोनीपत), हँसबीर खरब (सोनीपत), रणबीर भुकर (पानीपत), रामपाल उझाना (जींद), बेदी दहिया (सोनीपत), सुरेश जुल्हेड़ा (जींद), जगबीर बेरवाल (हिसार), बलजीत सिंहमार (जींद), रोहताश राठी (पानीपत) हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें