फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित, महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

अमर उजाला फाउंडेशन और श्री रामचंद्र बिमला देवी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत नागरिक अस्पताल जींद स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में महिला और पुरुष रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए 50 यूनिट रक्तदान किया। भाजपा जिला महामंत्री पुष्पा तायल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। ट्रस्ट की फाउंडर अध्यक्ष मनीषा बरसाना, शारदा नर्सिंग ऑफिसर और चीफ नर्सिंग ऑफिसर सरोज खन्ना ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया। मनीषा बरसाना ने कहा कि उन्हें सामाजिक सेवा की प्रेरणा पारिवारिक संस्कारों से मिली है। ट्रस्ट भविष्य में भी सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए लगातार कार्य करता रहेगा। ट्रस्ट के प्रेस प्रवक्ता अशोक खरब ने कहा कि शिविर में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी विशेष रूप से उत्साहजनक रही। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर अजमेर चौहान, प्रदीप रेढ़ू, विनोद सैनी, विनोद शर्मा, प्रवीण, प्रमोद, अशोक, सोमदत्त और मोहन मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें