फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता व अखंडता को मजबूत करें युवा : संजय कबलाना

बेरी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को बेरी में उपमंडल स्तरीय रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय कबलाना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बेरी से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। दौड़ हर्बल पार्क में संपन्न हुई। कार्यक्रम में पहुंचने पर एसडीएम रेणुका नांदल ने मुख्य अतिथि संजय कबलाना का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दौड़ में शामिल प्रतिभागियों ने पूरे जोश और देशभक्ति के जज्बे के साथ भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें