फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में बदला मौसम, रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी

सुनील कुमार Updated Fri, 04 Sep 2026 05:31 PM IST

झज्जर। झज्जर में सुबह से रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है। इससे तापमान में ठंडक आ गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के बाहरी एरिया में कुछ देर के लिए तेज बारिश भी हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम बदलाव से अब हल्की ठंडक ने दस्तक दे दी है। वहीं मौसम बदलने के कारण ही बीमारियां भी बढ़ रही हैं। वायरल बुखार के केस लगातार सामने आ रहे हैं। सिविल अस्पताल में भी वायरल बुखार के केस प्रतिदिन 125 से 150 तक आ रहे हैं। ज्यादा बच्चे वायरल की चपेट में आ रहे हैं। वायरल भी अब 10 से 12 दिन तक रह रहा है। डॉ. राजेश ने बताया कि इस समय वायरल चल रहा है। इसमें बुखार, खांसी, जुकाम हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें