मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा ने शनिवार को शहर के रेस्ट हाउस में आयोजित संगठन संवाद कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उन्हें 15 नवंबर को सोनीपत के बड़खालसा स्थित गुरु तेग बहादुर मेमोरियल कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाले दादा कुशाल सिंह दहिया के बलिदान दिवस और संस्था संगम कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम का आयोजन झज्जर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल के सानिध्य में हुआ, जबकि सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र दहिया संयोजक रहे। वीरेंद्र बड़खालसा ने कहा कि दादा कुशाल सिंह दहिया ने धर्म, संस्कृति और समाज की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। नई पीढ़ी को उनके इतिहास से परिचित कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। संस्था संगम का उद्देश्य सामाजिक संगठनों को एक मंच पर लाकर आपसी समन्वय, प्रशिक्षण और समाजसेवा को बढ़ावा देना है। बैठक में इक एहसास समाज सेवी संस्था से सत्येंद्र दहिया, पंचनद स्मारक ट्रस्ट से कृष्ण घई, भगत सिंह मैत्री संस्था से संजीव कुमार, समरस भारत समर्थ भारत से संजीव पसरीजा, भारत विकास परिषद से रमेश गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद से यशपाल गांधी, सार्थक सेवा समिति से नफे सिंह कपूर, क्लीन एंड ग्रीन से डॉ. अजय जैन व वजीर दहिया, चंद्रभान मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट से विनय गोयल, बार एसोसिएशन प्रधान विक्रम छिल्लर, संजय, संदीप गुलिया, कार्तिक, हरमिलाप सभा से हरिश बजाज, बजरंग वाहिनी से प्रदीप सिन्हा, मानव जागृति एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी से दिनेश कुमार, डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन सांखोल से प्रदीप एडवोकेट, सक्षम संस्था से अनिल खुराना, एंजेलो फाउंडेशन से विजय मुदगल, सुनहरा कल फाउंडेशन से राजेंद्र सिंह, वैश्य बीएड कॉलेज से सुनीता व दिव्या बंसल, दिशा फाउंडेशन से डॉ. मुकेश शर्मा तथा ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा से मास्टर सुखबीर सरोहा मौजूद रहे। इसके अलावा पार्षद सचिन दलाल, ओमबीर प्रधान, सुमेर सिंह और जयपाल दहिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वीरेंद्र बड़खालसा ने सभी संगठनों से सदस्यों सहित कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।