फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में सड़क हादसे में रेवाड़ी के सिक्योरिटी गार्ड की मौत, एक घायल

नवीन दलाल Updated Thu, 08 May 2025 01:58 PM IST

कुलाना गांव के पास ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जानकारी के अनुसार रेवाड़ी जिले के गांव जीवड़ी निवासी व्यक्ति 45 वर्षीय नरेश और उत्तर पदेश निवासी मुनेन्द्र बाइक पर सवार थे। नरेश धांधलान गांव में किसी काम से आया हुआ था। बुधवार देर शाम वह और मुनेन्द्र ड्यूटी पर जा रहे थे। कुलाना चौक पर एक ट्रकने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें नरेश की मौत हो गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से शव और घायल को सामान्य अस्पताल में भिजवाया। परिजनों ने बताया कि नरेश गुरुग्राम में कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसके दो बच्चे हैं, जो अभी पढ़ाई करते हैं। पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें