फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में पूर्व सैनिक बोले- युद्ध हुआ तो हम भी नहीं हटेंगे पीछे, बदला लेना जरूरी था

नवीन दलाल Updated Thu, 08 May 2025 01:58 PM IST

पहलगाम में 26 नागरिकों को आतंकवादियों ने मौत के घाट उतार दिया, जिससे पूरा देश गुस्से में है। इसके लिए सरकार ने पाकिस्तान में ‘‘ऑप्रेशन सिंदूर’’ के तहत एयर स्ट्राइक करके आतंकवादियों के बेस को नष्ट करने का काम किया। इससे हर कोई खुश है और सरकार के इस कदम को सही बताया रहा है। देश में युद्ध जैसे हालात बनते देखकर पूर्व सैनिक भी पूरे जोश में है। पहलगाम की घटना का बदला लेना जरूरी था। उनका कहना है कि यदि युद्ध होता है तो वह भी देश की सेवा के लिए उसमें भाग लेने के लिए तैयार हैं। हमारी जरूरत पड़ी तो युद्ध में भाग लेंगे सरकार ने जो कदम उठाया है, वह बहुत अच्छा कदम है। पहलगाम में आतंकवादियों ने हमारे 26 लोगों को मारा है। उसके लिए यह जरूरी हो गया था कि भारत भी कार्रवाई करें। एयर स्ट्राइक सही समय पर की गई है। यदि युद्ध होता है तो हम पूर्व सैनिक भी भाग लेने को तैयार है। हम पीछे नहीं हटेंगे। सेवानिवृत्त सूबेदार जयभगवान पूर्व सैनिकों के मन में आज भी पहले वाला जोश सरकार ने जो एयर स्ट्राइक की है, वह सही है। आतंकवादियों ने हमारे लोगों को मारा, जिसका बदला लिया गया है। पहलगाम की घटना से पूरा देश गुस्से में है। अब उसका बदला लिया गया है। पूर्व सैनिकों में आज भी वही जोश है, वह फौज में रहने के दौरान था। यदि युद्ध हुआ तो हम पूर्व सैनिक भी पीछे हटने वाले नहीं है। हम भी युद्ध लड़ने को तैयार हैं। प्रताप सिंह, पूर्व सैनिक छारा पहले हो जानी चाहिए थी ऐसी कार्रवाई आतंकवादियों ने देश में घुसकर पहलगाम की घटना को अंजाम दिया और कई सिविलियन मारे गए। सरकार ने अब एयर स्ट्राइक है, जो बिल्कुल ठीक सही की है। इसका जवाब देना चाहिए। हालांकि यह पहले हो जानी चाहिए थी। इसमें सरकार ने काफी टाइम लगा दिया, लेकिन जो किया है, वह बिल्कुल सही किया है। अमित, पूर्व सैनिक का बेटा

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें