बहादुरगढ़। शहर में सोमवार दोपहर बाद अचानक बारिश शुरू होने से मौसम ने करवट ले ली। आसमान में बादल छाने के बाद बारिश होने से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते सड़कों पर आवाजाही भी प्रभावित हुई। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बहादुरगढ़ में आज बारिश की संभावना बनी हुई है। दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 28 सितंबर को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने तथा कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।