फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: ऑनलाइन गेट पास काटने में हुई समस्या तो मैनुअल गेट पास काटे

शाहिल शर्मा Updated Mon, 30 Mar 2026 01:31 PM IST

जिले में सरसों की खरीद पोर्टल की खामियों के चलते कुछ किसानों के गेट पास ऑनलाइन तो कुछ किसानों के गेट पास मैनुअल तरीके से काटे गए। पोर्टल अपडेट नहीं होने के चलते कर्मचारियों को भी किसानों का डाटा, बायोमैट्रिक व फोटो अपलोड करने में समस्या आई। सरसों की सरकारी खरीद के दूसरे दिन भी ई-खरीद पोर्टल चालू नहीं हुआ है। इस कारण किसान, आढ़तियों व कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले की अलग-अलग अनाज मंडियों में किसान अपनी फसल लेकर पहुंच रहे है, लेकिन कुछ कमियों के चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, झज्जर अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान चांद पहलवान की तरफ से डीसी के समक्ष नए नियमों में सुधार करने की मांग रखी गई। उन्होंने बताया कि नए नियमों के कारण सड़कों पर ट्रैक्टरों की लाइन लगने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस कारण किसानों व आने जाने वाले वाहन चालकों व लोगों को परेशानी होगी। इसके बाद डीसी ने इसमें बात करने सुधार किए जाने का आश्वासन दिया। झज्जर अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विनोद पूनिया ने डीसी के समक्ष अनाज मंडी छोटी होने के चलते अन्य जगह दिलाए जाने की मांग रखी। इस पर डीसी ने सरकार से बात कर इसका समाधान किए जाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा अनाज मंडी के तीनों गेटों पर गेट पास काटे जाने की मांग रखी। इस पर मार्केट कमेटी सचिव ने कहा कि कर्मचारी पूरे होने बात तीनों गेटों पर गेट पास काटने शुरू कर दिए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें