फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में नेशनल रॉकेटबाल चैंपियनशिप, विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

झज्जर के तकशिला विद्यापीठ स्कूल में 14वीं राष्ट्रीय रॉकेटबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से पहुंचे महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में तमिलनाडु ने प्रथम, पश्चिम बंगाल ने द्वितीय और हरियाणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में पंजाब ने प्रथम, तमिलनाडु ने द्वितीय और पुडुचेरी ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के सम्मान समारोह में यादव सभा के जिला प्रधान एवं प्रमुख समाजसेवी वीरेंद्र दरोगा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। अध्यक्ष मास्टर लाल जितेंद्र सिंह, वीटा प्लांट के चेयरमैन रामनिवास यादव और पूर्व सरपंच रतनलाल यादव ने मुख्य अतिथि वीरेंद्र दरोगा के साथ इनाम वितरण में सहयोग किया। वीरेंद्र दरोगा ने कहा कि आज झज्जर जिले से लगातार प्रतिभावान खिलाड़ी निकल रहे हैं। अलग-अलग खेलों में खिलाड़ी जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराता है। उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ खेल में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने से भविष्य में और भी खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे। समारोह में हरियाणा के सचिव अमित शर्मा, तकनीकी सचिव गुरप्रीत अरोड़ा , अध्यक्ष मास्टर लाल जितेंद्र सिंह, नॉर्थ जोन सचिव संजय सहारण सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें