फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में 16वें दिन भी नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सरकार पर अनदेखी का आरोप

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेशभर में जारी राज्यव्यापी हड़ताल शुक्रवार को 16वें दिन भी जारी रही। बहादुरगढ़ इकाई के सफाई कर्मचारियों ने सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए हड़ताल को जारी रखने का ऐलान किया। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 13 मई 2026 को सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करना, एचकेआरएन को भंग करना तथा 17 मांगों पर बनी सहमति के संबंध में सरकार द्वारा लिखित पत्र जारी करना शामिल है। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि 6 अगस्त से शुरू हुई हड़ताल को सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन या वार्ता का निमंत्रण नहीं मिलने के कारण लगातार बढ़ाया गया है। पहले तीन दिवसीय हड़ताल को बढ़ाते हुए यह आंदोलन अब 16वें दिन तक पहुंच गया है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी जायज मांगों पर लिखित रूप से कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। बहादुरगढ़ इकाई की हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन इकाई सचिव अमित ने किया। इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड़, इकाई कैशियर मुकेश बालगुहेर, वरिष्ठ उपप्रधान लीला राम, उपप्रधान अजय, महिला उपप्रधान ऊषा देवी, सह सचिव होशियार सिंह दरोगा, ऑडिटर सुनील, प्रचार सचिव सरोज, जिला ऑडिटर संदीप टॉक सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द वार्ता कर उनकी मांगों का समाधान करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें