बाईपास पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया l सड़क हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई और सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया l जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय धीरज पुत्र नंदलाल निवासी गांव खखाना विवाहित था, जिसके दो बेटे हैं। वह आदर्श नामक स्कूल निजी स्कूलों की बस चलता था l धीरज गांव से मोटरसाइकिल पर सवार होकर झज्जर शहर में आ रहा था। जैसे ही वह शहर के बाईपास पर पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रक ने धीरज को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण ट्रक के नीचे दबने से धीरज की मौके पर ही मौत हो गई l झज्जर सिटी थाने से आए जांच अधिकारी एसआई जगबीर ने बताया कि पुलिस को सुबह 7 बजे सूचना मिली थी कि झज्जर बाईपास पर सड़क हादसा हुआ है, जिसमें ट्रक के नीचे दबने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हुई है। जिस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जब मामले की जांच शुरू की तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की पहचान धीरज पुत्र नंदलाल निवासी गांव खखाना के रूप में हुई है। मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया है। परिजनों की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाने का मामला दर्ज किया गया है।