फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में पुलिस लाइन में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया

नवीन दलाल Updated Fri, 06 Jun 2025 04:54 PM IST

अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग अभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जसलीन कौर ने की। कार्यक्रम में पुलिस के तमाम कर्मचारी और अधिकारियों ने भाग लेते हुए योग अभ्यास किया। योग अभ्यास कार्यक्रम को लेकर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय आध्यात्मिक और शारीरिक अभ्यास है, जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़ता है। इसका उद्देश्य शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और आत्मा को परमात्मा से जोड़ना है। योग की स्थापना प्राचीन काल में हुई थी और इसका महत्व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक है। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जसलीन कौर ने कहा कि योग सत्र का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाना, तनाव का प्रबंधन करना और उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करना है और पुलिसकर्मियों को योग की विभिन्न कलाओं, आसनों, प्राणायाम और ध्यान की तकनीकों का अभ्यास कराया गया है। डीसीपी लोगेश कुमार ने कहा कि योग एक समग्र जीवन जीने की कला है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसका अभ्यास करने से व्यक्ति को शांति, आनंद और आत्म साक्षात्कार प्राप्त हो सकता है। इस मौके पर पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा ने कहा कि पुलिस कर्मचारी पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करते हैं, लेकिन अगर वह ड्यूटी के साथ-साथ थोड़ा सा समय योग करने में भी लगाएंगे तो उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त झज्जर लोगेश कुमार, एसीपी अनिरुद्ध चौहान, एसीपी प्रदीप कुमार, एसीपी धर्मवीर सिंह, एसीपी अखिल कुमार, योग सहायक परवीन और गौतम मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें