झज्जर के शहर और आसपास के क्षेत्र में रविवार सुबह मौसम बदल गया। सुबह से आसमान में बादलवाही छाई हुई थी और सुबह 9 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे मौसम में ठंडक आ गई और लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। रविवार कों अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, किसान भी अब धान की बिजाई कर सकेंगे। बारिश होने पर सिंचाई में फायदा होगा। यहां बता दे कि पिछले एक पखवाड़े से लोगों को गर्मी बढ़ने से परेशानी हो रही थी। तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया था।