फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: इंतकाल दर्ज करने के बदले 5 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

झज्जर। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हलका पटवारी सुमित को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता की जमीन के विरासत का इंतकाल दर्ज कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता बाबरा गांव के एक व्यक्ति ने एसीबी को शिकायत दी थी कि हलका पटवारी सुमित उसकी जमीन के विरासत का इंतकाल दर्ज कराने के बदले 5,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया और आरोपी को झज्जर स्थित पटवारखाने में रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित हलका पटवारी के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 38 वर्ष है और वह सरकारी कर्मचारी (ग्रुप-सी) है। वह मूल रूप से जिला सोनीपत का निवासी है और वर्तमान में रोहतक की राम गोपाल कॉलोनी में रह रहा है। यह ट्रैप एसीबी यूनिट झज्जर की टीम ने बिछाया। कार्रवाई के दौरान राजपत्रित अधिकारी व गवाह भी शामिल हुए। इस मामले में थाना रोहतक में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। विजिलेंस इंचार्ज इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत पर जाल बिछाया गया था। पटवारी सुमित को पटवारखाना से 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार की सूचना एसीबी को दें हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) सरकारी तंत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। एसीबी आमजन से अपील करता है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी शिकायत ‘सतर्क हरियाणा’ मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज कराएं। प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए भ्रष्टाचार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें