झज्जर। नर्सिंग अधिकारी एसोसिएशन ने राज्य उपाध्यक्ष कविता गुलिया और जिला प्रधान सुमनबाला की अध्यक्षता में ट्रांसफर पालिसी से बाहर करने की मांग को लेकर सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा। कविता गुलिया उपाध्यक्ष हरियाणा ने बताया कि हमें सरकार मजबूर कर रही है। हमारी मंशा कभी भी सरकार विरोधी नहीं रही है, लेकिन बार-बार सरकार से निवेदन करने के बावजूद हमारे लिए ट्रांसफर पोलिसी से बहार नहीं किया जा रहा है। इसलिए 30 सितम्बर और एक अक्टूबर को काले बिल्ले लगाकर विरोध दर्ज किया जाएगा। फिर पांच से दस अक्टूबर को दो घंटे की हड़ताल की जाएंगी। उसके बाद सरकार कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेगी तो नर्सिंग एसोसिएशन आगे की रणनीति तैयार करेगी। इस अवसर पर कविता गुलिया उपाध्यक्ष हरियाणा, सुमनबाला प्रधान झज्जर, मीना उपाध्यक्ष झज्जर, मधु कैशियर, रेनू, सुदेश राठी सिनियर नर्सिंग अधिकारी, ज्योति नर्सिंग अधिकारी मौजूद रही।