फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर : चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

झज्जर। मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राव तुलाराम चौक से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया गया और उसका बाद पुतला फूंका। इसमें बेरी विधायक डॉ. रघुबीर कादियान, झज्जर विधायक गीता भुक्कल और बादली विधायक कुलदीप वत्स ने शिरकत की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायकों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि ईवीएम और मतदाता सूची से जुड़े मामलों को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं की संख्या में अचानक बढ़ोतरी और बाद में कमी को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। उनके अनुसार इन मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें