झज्जर डीसी कार्यालय पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपना एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। आज के धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता सुनील व संचालन जिला सचिव संदीप कुमार मारोत ने किया। जिला सचिव संदीप कुमार ने कहा की एक तरफ सरकार अपने आप को सफाई कर्मचारियों का हितेषी बताती है तो वहीं सफाई कर्मचारी आज तनख़ाह ना मिलने की वजह से काफी परेशान और मायूस नजर आ रहे हैं। जिसकी वजह से ना ही अपने बच्चों का स्कूल में एडमिशन करा पा रहे हैं, ना ही अपने पशुओं के लिए चारा, अनाज खरीद पा रहे हैं। बड़े मुश्किल दौर से आज सफाई कर्मचारी गुजर रहे हैं।