फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में किसानों के परिवार पहचान पत्र में जुड़ी जमीनें, कट रहे बीपीएल कार्ड

नवीन दलाल Updated Tue, 10 Feb 2026 01:04 PM IST

एक बार फिर से बीपीएल राशन कार्ड कटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। खास तौर पर किसानों के बीपीएल कार्ड काटे गए हैं। पिछले 15 दिन से किसान अपने परिवार पहचान पत्र लेकर सरल केंद्र और क्रीड कार्यालय में आ रहे हैं। उनके राशन कार्ड काट दिए गए हैं। जब वह सरल केंद्र और क्रीड कार्यालय में परिवार पहचान पत्र नंबर देकर जांच करवाते हैं तो उनमें जमीन उनके नाम दिखाई गई है। कई किसान तो ऐसे आ रहे हैं, जिनके नाम जमीन तक नहीं है, लेकिन परिवार पहचान पत्र में अब जमीनें दिखाकर बीपीएल राशन कार्ड काट दिए गए हैं। बुजुर्ग किसान सरल केंद्र से लेकर क्रीड कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान फिलहाल नहीं हो रहा है। वह ग्राम सचिव से लेकर बीडीपीओ कार्यालय, तहसीलदार के अलावा क्रीड कार्यालय में आकर अपनी फरियाद लगा चुके हैं, लेकिन समाधान कुछ नहीं हो रहा है। कुछ किसानों का कहना है कि फार्मर आईडी बनवाने के बाद उनका बीपीएल राशन कार्ड कट गया है जबकि पहले बना हुआ था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें