फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ की दीनबंधु छोटूराम धर्मशाला समिति के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया का आज अंतिम दिन

बहादुरगढ़ की प्रमुख दीनबंधु छोटूराम धर्मशाला समिति के कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर आज नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन है। प्रधान समेत पांच पदधिकारियों व कार्यकारिणी के 16 सदस्यों के लिए नामांकन फॉर्म भरे जा रहे हैं। अब तक 26 नामांकन फार्म जमा हुए हैं। कॉलेजियम के चुने हुए 91 सदस्यों में से चुनाव लड़ने के इच्छुक सदस्य नामांकन फार्म जमा कर रहे हैं। 1 मार्च को चुनाव होगा। समिति के संस्थापक सदस्य व कॉलेजियम के निर्वाचित सदस्य इस चुनाव प्रक्रिया में मतदान करेंगे और प्रधान, उप प्रधान, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष व 16 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें