फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में बिजली निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने लाइसेंस की प्रतियां जलाईं, 22 से हड़ताल का ऐलान

गुरुग्राम और नूंह जिलों में बिजली वितरण के लिए निजी कंपनी को समानांतर लाइसेंस देने के विरोध में बुधवार को बहादुरगढ़ बिजली विभाग के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारियों ने हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन द्वारा इलेवन पावर प्राइवेट कंपनी लिमिटेड को दिए गए समानांतर लाइसेंस की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। प्रदर्शन की संयुक्त अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान भूपेंद्र ने की, जबकि मंच संचालन सब यूनिट सचिव ललित ने किया। इस दौरान मोर्चा के वरिष्ठ नेता रविंद्र दलाल, बिजेंद्र फोगाट, सुमित देसवाल और उमेश ने कहा कि किसी भी कीमत पर बिजली का निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा। निजीकरण से आम उपभोक्ताओं, किसानों और कर्मचारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों व उपभोक्ताओं के विरोध के बावजूद सरकार निजीकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके विरोध में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रदेशभर के बिजली कर्मचारी 22, 23 और 24 अक्टूबर को तीन दिवसीय राज्यस्तरीय हड़ताल पर रहेंगे। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार निजीकरण का फैसला वापस नहीं लेती है तो हड़ताल को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। प्रदर्शन में सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें