फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में सड़क हादसे में दो प्रवासी मजदूरों की मौत

नवीन दलाल Updated Thu, 08 May 2025 01:09 PM IST

झज्जर के कबलाना गांव के पास ट्रक ने दो प्रवासी मजदूरों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिए हैं। जानकारी के अनुसार बिहार के जमुई के खोदी गांव निवासी 50 वर्षीय सुरेन्द्र और जगन बुधवार रात को बाजार में किसी काम से पैदल जा रहे हैं। कबलाना के पास दोनों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिए हैं। इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। दोनों प्रवासी मजदूर एक भठे पर काम करते थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें