बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की कनक प्लास्टिक फैक्ट्री में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण तो स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन आग लगने से फैक्ट्री का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री का एक शेड भी आग में धराशायी हो गया है। आग सुबह करीब सवा 8 बजे के आसपास लगी।