फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में बदला स्कूलों का समय, सुबह 7 से 12 बजे तक लगेंगे स्कूल

नवीन दलाल Updated Thu, 22 May 2025 01:19 PM IST

झज्जर में स्कूल के समय में बदलाव कर दिया गया हैं। इसका पत्र जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से जारी कर दिया गया है। जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल का समय अब सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा जबकि शिक्षकों का समय सुबह 7 से दोपहर 1.30 तक रहेगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों में ओआरएस के पैकेट रखने के आदेश दिए हैं ताकि समय पर उनका प्रयोग हो सके। स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चों को पानी पीकर ही स्कूल से बाहर भेजने के आदेश दिए गए हैं। सभी बच्चों को गर्मी के चलते सूती कपड़े से सिर ढकने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि स्कूल समय में परिवर्तन किया गया हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें