संत शिरोमणि गुरु रविदास धर्मशाला में जिले के चमार समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों की बैठक हुई, जिसमें गत दिनों हुए जिला स्तरीय चमार सम्मेलन पर चर्चा की गई और भविष्य में अन्य जिलों में भी इसी प्रकार जिला स्तरीय चमार सम्मेलन करने का प्रस्ताव पास हुआ। उसके बाद सर्वसम्मति से जिले की चमार समाज की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें दीवान सिंह रंगा को जिला प्रधान बनाया गया। इसके अलावा इंद्र सिंह नंबरदार सुंदरहेटी को जिला प्रभारी, राजेंद्र सिंह को महासचिव, सत्यनारायण खातीवास को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसी प्रकार प्रवीन आलडिया मातानहेल, पवन खेड़ी सुल्तान, पुष्कर सिंह मुंडाहेड़ा, बलजीत बादली, पोपल सिंह फौजी को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। नव नियुक्त जिला प्रधान दीवान सिंह रंगा ने कहा कि चमार फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जो मुहिम चलाई है, हरियाणा के ही नहीं देश के चमार समाज को एक मंच पर लाने की महिम को जिले में को जिले में जोर-शोर से चलाया जाएगा। समाज के विभिन्न राजनीतिक सामाजिक व्यक्तियों को फेडरेशन से जोड़ा जाएगा। जो भी सामाजिक समस्याएं फेडरेशन के पास आएंगे, उनके समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा। फेडरेशन की राज्य प्रभारी सुनीता गोआलपाड़िया एडवोकेट ने कहा कि झज्जर जिले में फेडरेशन की कार्यकारिणी का गठन एक मिल का पत्थर साबित होगी। हम इसी प्रकार हरियाणा के प्रत्येक प्रत्येक जिले में फेडरेशन की कार्य करने का गठन करेंगे और उसके बाद प्रदेश स्तर पर चमार महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर महाराज सुंदरनाथ, श्यामलाल गोठवाल, एडवोकेट मुकेश अहलावत, सुरेश कुमार, ज्ञान, रामेश्वर, तेजपाल, डॉक्टर ओमप्रकाश चंदवाना, नाथूराम चढ़वाना, सुनील कुमार, दयानंद, रामकिशन, राज्य प्रवक्ता परमहंस चोपड़ा मौजूद रहे।