फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमेश्वरी देवी मंदिर में अष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शाहिल शर्मा Updated Mon, 05 May 2025 12:37 PM IST

माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु माता के दरबार में नवरात्र के अलावा हर माह की अष्टमी पर पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं। मां के दरबार में अलसुबह भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी । सुबह करीब 5 बजे मां को अंदर वाले दरबार से बाहर वाले भवन में लाया गया जहां पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ स्नान करवाया और मंगल आरती करने के बाद भक्तों के दर्शन के लिए कपाट खोल दिए। पुजारी कुलदीप वशिष्ठ ने बताया कि हर माह की अष्टमी के दिन मां के दरबार भक्तों की भीड़ उमड़ती है। महिलाओं ने मां के मंदिर में पीपल के पेड़ पर धागा बांधकर मन्नत मांगी। मां के दरबार में भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसको लेकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें