फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में दो महीने की सैलरी न मिलने पर ठेके के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर

Naveen Updated Sat, 28 Feb 2026 11:43 AM IST

शहर में ठेके पर लगे सफाई कर्मचारियों ने दो महीने से वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों की हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी रही, जिससे कई इलाकों में सफाई व्यवस्था प्रभावित होती नजर आई। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य संगठनकर्ता राजपाल ने कहा कि समय पर वेतन देना कर्मचारियों का अधिकार है और जब तक बकाया सैलरी नहीं मिलती, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से तुरंत समस्या का समाधान कर कर्मचारियों को राहत देने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उधर, शहरवासियों ने भी प्रशासन से जल्द समाधान की अपील की है, ताकि सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से बहाल हो सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें