फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बहादुरगढ़ में 20 साल के युवक की हत्या

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 21 Jan 2025 03:12 PM IST

हरियाणा के झज्जर के बहादुरगढ़ में 20 साल के युवक की हत्या कर दी गई। बहादुरगढ़ में नजफगढ़ रोड के साथ बसी बैंक कॉलोनी के एक मकान में एक युवक की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। वह बिहार का मूल निवासी था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। बैंक कॉलोनी में चंद्र वाटिका के निकट स्थित बलबीर सिंह के मकान में बने कमरों में 50 से अधिक लोग किराए पर रहते हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार के मूल निवासी ये अधिकतर लोग भवन निर्माण कामगार हैं। इसी मकान के एक कमरे में बिहार का सचिन (20) भी रहता था। बीते हफ्ते बिहार में सचिन के छोटे भाई की सगाई हुई थी। इसी खुशी में सोमवार की शाम अपने कमरे में उसने पार्टी रखी थी। देर रात तक उसके दोस्त उसके साथ खाते-पीते रहे। इस बीच सचिन के साथ किसी का झगड़ा हो गया। मार पिटाई चली और इन्हीं में किसी ने पत्थर उठाकर सचिन के सिर में मार दिया। आरोपी भाग गए और अधिक खून बहने से कुछ देर बाद सचिन की मौत हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें