झज्जर में जिले भर के पटवारियों ने मंगलवार को भी को दी रेवेन्यू पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर पटवारखाना में काले बिल्ले लगाकर काम किया। पटवारियों ने अतिरिक्त कार्यभार छोड़ सर्किल का काम नहीं किया। जिले में 15 पटवारियों के पद खाली हैं, जिनका चार्ज दूसरे पटवारियों के पास था।यह अतिरिक्त कार्यभार पटवारियों ने छोड़ दिया। इस कारण लोगों को परेशानी हुई। दी रेवेन्यू पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि 16 जनवरी को बिना किसी विभागीय जांच के किसी अज्ञात एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर पटवारियों को भ्रष्ट करार देने का काम किया गया, जो न्यायसंगत नहीं है। प्राकृतिक व संवैधानिक सिद्धांतों का उल्लंघन है। इस पत्र को निरस्त किया जाए।