फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरी: मांगों को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों का बिजली कर्मचारियों ने किया समर्थन

सुनील कुमार Updated Mon, 31 Aug 2026 06:28 PM IST

बेरी। नगर पालिका कार्यालय परिसर में लंबित मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे सफाईकर्मियों को समर्थन देने के लिए बेरी बिजली निगम के कर्मचारी पहुंचे और उन्होंने सफाईकर्मियों की मांगों का समर्थन किया। धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष आवाज उठाते आ रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया। कर्मचारियों का कहना है कि सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वे नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इसके बावजूद उनकी मांगों और समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। बिजली कर्मचारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए। इकाई प्रधान प्रदीप बिसाहन ने बताया कि सफाई कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी जायज मांगों पर सरकार को सकारात्मक रवैया अपनाना चाहिए। इस दौरान कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। धरने के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे भी लगाए। सफाई कर्मचारियों ने बिजली कर्मचारियों द्वारा दिए गए समर्थन के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का सहयोग मिलने से उनका मनोबल बढ़ा है। इकाई प्रधान प्रदीप बिसाहन ने बताया कि अगर सरकार की तरफ से मांगों को जल्द पूरा नही किया जाता है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर जिला सचिव भूपेंद्र यादव, कुलदीप लाकड़ा, बंसीलाल मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें