फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में परशुराम भवन शिलान्यास बना रणभूमि, कार्यक्रम में चले लात-घूंसे

शाहिल शर्मा Updated Sun, 05 Apr 2026 03:10 PM IST

शहर के सेक्टर-9 में भगवान परशुराम भवन के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कार्यक्रम राजनीतिक विवाद और आपसी टकराव की भेंट चढ़ गया। कार्यक्रम में पहले शांति का माहौल था, लेकिन कुछ ही देर में यह विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे l बताया जा रहा है कि ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य 36 बिरादरी को एकता का संदेश देना था, लेकिन कार्यक्रम में मौजूद लोग आपस में ही भिड़ते नजर आए। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद स्थिति पर काबू पाना मुश्किल हो गया और कार्यक्रम स्थल पर जोरदार हंगामा हुआ l घटना के दौरान ब्राह्मण सभा के महासचिव एवं भाजपा नेता संत सुरेहती के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा द्वारा शिलान्यास करने और कार्यक्रम से रवाना होने के बाद हालात बिगड़ गए। उनके जाने के बाद कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स की मौजूदगी में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते यह झड़प हिंसक रूप ले गई। स्थिति को बिगड़ता देख आयोजकों ने कार्यक्रम को बीच में ही रद्द कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं भाजपा नेता संत सुरहेती ने बादली विधायक पर हंगामा करवाने का आरोप लगाए हैं। उन्होंने मारपीट करवाने का आरोप भी लगवाए। वहीं बादली विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि इस झगड़े उनका कोई लेना-देना नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें